जबलपुर : मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ती गर्मी ने जहां लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तो वही दूसरी तरफ भोपाल , रतलाम के बाद जबलपुर कलेक्टर ने भी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। जिसके तहत अब से कक्षाओं का संचालन 1 बजे तक ही होगा।
सुबह की पाली में होगा स्कूल का संचालन
जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना द्वारा जारी आदेश के तहत स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 1 बजे तक होगा। यह आदेश सभी क्लास के लिए लागू कर दिए है। कलेक्टरो ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया। यह आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और सीएसई स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यहां भी बदला स्कूलों का समय
बता दें कि मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उज्जैन, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल, रतलाम में भी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। इतना ही नहीं नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।