रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को हरा दी हैं, मीनल चौबे 1 लाख 38 हजार से ज्यादा वोट से जीत गई हैं।
रायपुर नगर निगम के मेयर पद पर 15 साल बाद भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा की मीनल चौबे 1 लाख 38 हजार से अधिक वोटों से बड़ी जीत हासिल की हैं। मीनल चौबे पिछले कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
- मीनल चौबे ने कहा कि घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करेंगे। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी थी, इसलिए जनता ने सबक सिखा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन पर जनता ने भरोसा जताया है।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया धन्यवाद
- छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं का भाजपा कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गया है। भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को धन्यवाद दिया।
- भाजपा के रामविचार नेताम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी नगर निगमों में भाजपा को जीत मिली है। साय सरकार के 13 महीने के कार्यकाल पर जनता ने मुहर लगाई है।