इंदौर :प्रयागराज के संगम में डूबकी लगाने के लिए दूर दर्ज से भक्त पहुंच रहे है। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश के कुछ श्रद्धलु भी महाकुंभ जाने के लिए निकले, जिनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसकी वजह से हादसे में 2 की मौत हो गई, वही 11 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी। यह दोनों घटनाएं सिवनी और इंदौर मार्ग में हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
घायलों का इलाज एमवाय अपस्ताल में जारी
पहली घटना आर्थिक राजधानी इंदौर की है। जहां अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन का इंदौर में सड़क हादसा हो गया। घटना में एक की मौत हो गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए। इन सभी को इलाज के एमवाय अपस्ताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के भूरिटेकरी की घटना
यह हादसा आज सुबह इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के भूरिटेकरी पर हुआ। इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा कैसा हुआ हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
सिवनी में शुक्रवार शनिवार देर रात हुआ हादसा
दूसरी घटना मध्य प्रदेश के सिवनी में शुक्रवार शनिवार की देर रात हुई, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर यात्री बस और एंबुलेंस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके चलते हादसे में बस चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस के सभी यात्री सुरक्षित है। इधर, जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले में आगे की जांच शुरू की।
नेशनल हाईवे 44 के बंजारी घाटी में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना नेशनल हाईवे 44 के बंजारी घाटी के पास का है। जहां यात्रियों से भरी बस प्रयागराज महाकुंभ जा रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस की बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, एंबुलेंस नागपुर से कटनी जा रही थी। वहीं यात्री बस महाराष्ट्र के हिंगनघाट से प्रयागराज जा रही थी। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले में आगे की जांच की जा रही है।