मेष राशि: नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। माता का सानिध्य मिलेगा।
वृष राशि: तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। संगीत में रुचि हो सकती है।
मिथुन राशि: अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खचों में वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशि: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।
सिंह राशि: आज किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में तरक्की के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।
कन्या राशि: आपके कारोबार का विस्तार हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
तुला राशि: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि: क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि: शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि: कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि: कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें।
मीन राशि: परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाई भी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा, जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।