बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा जिले में ऐसा पहली बार हुआ 50 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने DIG, CRPF एसपी और कई अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि आत्मसमर्पण करने पहुंचे इन सभी नक्सलियों पर लगभग 68 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दरअसल अभी एक दिन पहले ही दो बड़े मुठभेड़ हुए हैं। जिसमें सुरक्षाबलों की टीम ने 17 नक्सलियों को मार गिराया है। ये मुठभेड़ सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी पर हुई थी।
घटनास्थल से कई हथियार बरामद :
इस घटनास्थल से SLR समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं। वहीं इस दौरान दो मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया।जिनके शव भी बरामद हुए। वहीं मुठभेड़ में दो जवानों को मामूली चोटें आई। घटनास्थल से INSAS और SLR समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं। इस सन्दर्भ में सुकमा SP किरण चव्हाण ने कहा कि, मुठभेड़ स्थल से जवानों ने 17 नक्सलियों का शव बरामद किया है। वहीं इस बीच दो जवान भी घायल हो गए थे, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया दिया गया था। बता दें इस मुठभेड़ में नक्सल कमांडर जगदीश भी ढेर हो गए हैं।
26 नक्सकी हुए ढेर :
वहीं इसे पहले अंड्री के जंगलों में जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया। नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर जवानों ने बड़ा ऑपरेशन लांच किया था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिया। इसके साथ ही मुठभेड़ स्थल से इंसास, AK, SLR, 315 बोर, 303, भरमार और 12 बोर, AK सहित कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।