खातेगांव(देवास)। कन्नौद नगर में रक्षाबंधन के पर्व पर दुखद घटना सामने आई है। नगर में मातम सा छा गया हैं। नगर कन्नोद के किशोर दोस्तों के साथ सुखलिया ठीकरिया डैम पर घूमने गए हुए थे। जहां नहाने के दौरान लक्की पिता रामू यादव निवासी कन्नोद उम्र 18 साल कि गहरे पानी में चले जाने के कारण मौत हो गई हैं।
आपको बता दें की इस घटना की सूचना मिलने पर परिजन व 108 मौके पर पहुंच गए, तथा किशोर को डैम से निकालकर सिविल अस्पताल कन्नोद लाया गया हैं। जहां, डॉक्टर के अथक प्रयास के बाद भी किशोर को बचाया नहीं जा सका हैं। शव के पीएम के पश्चात परिजनों को शव सौंप दिया गया हैं। पुलिस इस घटना का मर्ग कायम कर, मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड गई थी। अस्पताल में भी भीड़ जमा हो गई थी। किशोर को हाल-चाल जानने के लिए लोग पहुंच रहें थे। वहीं किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।