रतलाम। शराब पीकर घर लौटने से पिता ने बेटे को जमकर फटकार लगाई है। अपने पिता की फटकार से आहत युवक ने गुस्से में आकर कुएं में छलांग लगा दिया है। जिससे उस युवक की मौत हो गई है। यह घटना रतलाम शहर के ईश्वर नगर क्षेत्र की है। मृतक युवक का नाम अशोक मनामा बताया जा रहा है। युवक अशोक मनामा की माँ का कुछ दिन पूर्व ही देहांत हुआ है।
आपको बता दें कि मृतक युवक अशोक मनामा शराब पीकर घर लौटा था। शराब पीकर घर लौटने पर पिता ने बेटे को जमकर लताड़ लगाई है। पिता के लताड़ से आहत आकर युवक ने कुएं में छलांग लगा दिया। होमगार्ड जवानों ने 8 घंटे से अधिक रेस्क्यू के बाद शव को कुएं से बाहर निकाल लिया। दीनदयाल थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।