National Nutrition Week 2021 : नेशनल न्यूट्रेशन वीक (National Nutrition Week) हर साल 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। इस वीक में स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यहां बताया जा रहा है कि आपको अपनी उम्र हिसाब से किस तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
शिशुओं के लिए (For Child) छोटे बच्चे को संतुलित आहार खिलाना आसान नहीं होता है। इस उम्र में न्यूट्रेशन की काफी जरुरत होती है, जिसमें बच्चे का शारीरिक, मानसिक और विकासात्मक बदलाव होते हैं। बचपन के शुरुआती दिनों में, ऊर्जा (Energy) की अधिक जरुरत होती है क्योंकि बच्चा बढ़ रहा है और उसे प्रोटीन, आवश्यक फैटी एसिड की आवश्यकता होती है, जो मस्तिष्क के बेहतर विकास में मदद करता है। जैसे ही बालक किशोरावस्था में पहुंचते हैं, हमें इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे आवश्यक खनिजों को शामिल करना चाहिए।
बच्चों के लिए (Food for children) आज कल बच्चे घर का बना हुआ खाना नहीं खाना चाहते हैं, वो फास्ट फूड्स और बाहर की चीजों को खाने के लिए तैयार रहते हैं। जिससे उन्हें शारीरिक पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में बच्चों को आकर्षित करने के लिए थाली में फिंगर फूड डालने की कोशिश कर सकते हैं। थाली को रंगीन फलों और सब्जियों से सजाया जाना चाहिए। गोभी, हरी चटनी, पनीर की परतों के साथ एक पिनव्हील सैंडविच बनाया जा सकता है। जिसमें वह सब कुछ शामिल होता है। जिसकी एक बच्चे को आवश्यकता होती है। रोल, पैटी में पोषक तत्व मिला सकते हैं और भोजन को बच्चों के लिए रोचक बना सकते हैं।
20-40 आयु वर्ग के लोगों को क्या खाना चाहिए? 20-40 की आयु में पोषण हमारी हेल्थ को बनाए रखने और बीमारियों को रोकने में मदद करता है। आहार के महत्व पर जोर देता है। यह वह अवधि होती है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग पोषण संबंधी आवश्यकताएं होती हैं। यह उनकी प्रजनन चरण भी होता है और पुरुषों की तुलना महिलाओं में हमेशा आयरन की डिमांड ज्यादा होती है। महिलाओं में प्रेंग्नेंसी और ब्रेस्ट फीडिंग की एक स्टेज होती है, इसमें विभिन्न पोषक तत्वों और सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। उन्हें हाई प्रोटीन, फैटी एसिड, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है। वहीं पुरुषों को इस समय में महिलाओं से ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है।
40 प्लस वालों को क्या खाना चाहिए 40 सही संतुलन बनाने का समय है। स्वस्थ वसा को आहार में शामिल करना चाहिए और सही भोजन चुनना चाहिए। इस उम्र में एवोकाडो और जामुन समेत उन फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जिनमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जबकि हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत है।
बुजुर्गों के लिए भोजन (60 और ऊपर) यह वह उम्र होती है जब व्यक्ति शरीर में गिरावट देख सकता है और पहले की तरह दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को करने में असमर्थ हो सकता है। कुछ लोगों को यह अपना भोजन स्वयं तैयार करने में असमर्थ लग सकता है या दांतों की समस्याओं के कारण भोजन को ठीक से चबाने या निगलने में सक्षम नहीं हो सकता है।