रायपुर। राजधानी में शनिवार को पहली बार भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। रायपुर में लू जैसा हालात हो रहा हैं। इस सीजन का यह सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी में आज के दिन का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया है।
आपको बता दें की मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4:30 बजे तक घर से कहीं बाहर नहीं निकलने की सलाह दी हैं। एमफान तूफान गुजरने के बाद छत्तीसगढ़ समेत देश के उत्तर-पश्चिमी व मध्य हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। पश्चिमी हवा के कारण शनिवार को राजधानी में इस साल की सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई हैं। दिन का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं।