बालोद। छग के कई जिले में आज से लॉकडाउन लगाया गया हैं। बालोद में भी आज लॉक डाउन का पहला दिन है। 8 निकाय छेत्रों की साथ प्रभावित ग्राम पंचायतों में आज से सभी दुकानें बंद हो गई हैं। कल 23 तारीख की शाम से सख्ती के साथ पूरे जिले में लॉक डाउन लागू होगा।
आपको बता दें की इस बार बहुत ही सख्त लॉक डाउन किया गया है। इस कड़ी में जिले की सीमाएं भी सील रहेगी। जिले में किराना दुकानों से लेकर सभी दुकानें बंद सखी गई है। पेट्रोल पंप और बैंक भी 2 बजे तक ही खुला रहेगा। इस लॉक डाउन का सख्ती से पालान करवाने बालोद नगर की सड़कों पर अधिकारियों ने पैदल भ्रमण भी किया है। आज से 30 सितंबर तक जिले में लॉकडाउन लगाया गया है।