लड़कियों में अक्सर स्किन से जुड़ी समस्या बहुत देखी जाती है, जिससे वो बेहद परेशान रहती हैं। इन परेशानियों को दुर करने के लिए मार्केट के ब्यूटी प्रॉडक्टस या घरेलू नुस्खों को अपनाते हुए भी देखा होगा। कितना कुछ करने के बाद भी कई बार उनकी परेशानियों का हल नहीं निकलता है। चेहरे से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने के लिए लड़कियां हर तरह कि कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी कई बार उनको मनचाहा निखार नहीं मिल पाता है।
आज हम आपको इन परेशानियों से निपटने के लिए कुछ ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं। जिसे पीने के बाद आपकी बॉ़डी डिटॉक्स तो होगी ही, साथ ही आपके चेहरे से दाग धब्बे भी दूर हो जाएगें। इसके साथ ही आपका चेहरे को निखार मिलेगा और ग्लो करेगा।
दालचीनी और सेब
अपने चेहरे में निखार लाने के लिए पानी में चुटकीभर दालचीनी पाउडर और सेब के कुछ टुकड़े डालें दें। इसके बाद इसे उबाल लें और फिर ठंडा होने के बाद इसे छान लिजिए। इस ड्रिंक से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। वहीं चेहरे के पिंपल्स, दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
चिया बीज
चिया बीज में ओमेगा 3, 6 फैटी एसिड, विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं। जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए आप चिया बीज को पानी में भिगोकर पी सकती हैं। यह आपके फेस से दाग- धब्बे, मुहांसे को तो दूर करेगा ही, साथ ही ये आपकी डेड स्किन को भी रिपेयर करता है।
नींबू और एप्पल साइडर विनेगर
पानी में नींबू डालकर पीने से काफी फायदे होती है। यह आपका डाइजेशन को काफी अच्छा करता है। इसके अलावा आप एक गिलास में नींबू के साथ 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को मिक्स करके पिने से आपके स्किन में काफी ग्लो आता है। साथ ही आप इसे पीकर काफी फ्रेश फीले करेंगी।
पुदीना
पुदीना पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट में होने वाली गर्मी से भी राहत दिलवाता है। अगर आप पानी में पुदीना मिलाकर पीती हैं तो यह आपके फेस पर नेचुरली ग्लो ला देता है। वहीं इसका सेवन करने से आपका चेहरा भी साफ होता है और स्कीन भी क्लीन होती है।