जबलपुर। जबलपुर में बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर का कलेक्टर ने निरीक्षण किया है। दमोह नाका से गुलाटी पेट्रोल पंप तक बनने वाले इस फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया गया हैं।
आपको बता दें की 768 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में आने वाली बाधाओं को दूर करने के दिशा निर्देश दिए है। प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर 36 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के साथ फ्लाई ओवर बनाने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे है।