भोपाल। लॉकडाउन के बावजूद नशे के सामान का अवैध परिवहन करने वाले अपनि हरकतों से बाज नही आ रहें हैं। वहीं प्रशासन इन पर लगाम कसने की कवायद में लगा हुआ है। इसी तारतम्य में पुलिस ने अवैध तरीके से ले जाते हुए 68 लाख रूपये का गुटखा बरामद किया है।
आपको बता दें की यह घटना बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने भोपाल बॉर्डर पर एक ट्रक पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में गुटखा भरा हुआ था, और इसे भोपाल से ग्वालियर ले जाया जा रहा था। लॉकडाउन के बीच 68 लाख की गुटखे की खेप अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी। बता दें भोपाल के गोविंदपुरा में राजश्री गुटखे की फैक्टरी है लेकिन लॉकडाउन में गुटखे के ट्रांसपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।