रायपुर। तीन साल बाद आज हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महासमुंद निवासी सीताराम गोड़ की सिर में पत्थर लगने से उनकी मौत हो गई थी।
आपको बता दें की सीताराम गोड़ की जनवरी 2017 में मौत हुई थी। पुछताछ में मृतक के बेटे पंकज ध्रुव उर्फ गोलू ने अपने बयान में मृतक द्वारा खुद को पत्थर से घायल करना बताया गया था। तब पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दिया था। डीडीनगर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।