मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक व्यक्ति ने एक लड़की और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दिया है। बताया जा रहा है कि लड़का उस लड़की को प्यार करता था, लेकिन लकड़ी उससे प्यार नहीं करती थी। एकतरफा प्यार में पड़े युवक ने लड़की की हत्या कर दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मेरठ के एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते एक युवक ने साथियों संग मिलकर लड़की के घर जाकर फायरिंग की है। फायरिंग में लड़की की मौके पर और पिता की रास्ते में मौत हो गई है। घायल भाई अभी स्वस्थ है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित किया गया हैं।
राजकुमार की बेटी आंचल की 29 जून को बारात आनी थी। पड़ोसी सागर आंचल से एकतरफा प्यार करता था। शनिवार को सागर ने अपने दो मौसेरे भाई बुला लिए थे। आरोप है कि सागर और उसके मौसेरे भाईयों ने राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया है। आरोपियों ने आंचल व उसके पिता राजकुमार की गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी है।