ग्वालियर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गैंगस्टर विकास दुबे के दो साथियों को ग्वालियर से उठा लिया है। विकास दुबे की मदद करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम ओम प्रकाश पांडेय और अनिल पांडेय हैं।
आपको बता दें की विकास दुबे के एनकाउंटर से पहले सूचना मिली थी। विकास के साथी शशिकान्त पाण्डेय और शिवम दुबे को आश्रय देने के चलते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर विकास दुबे के दो साथियों को रुकवाने में मदद के आरोप में ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। यह मामला विकास दुबे के एनकाउंटर से दो दिन पहले का है।