कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनियाभर के लोग दहशत में जी रहे हैं। दुनियाभर में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मीडिया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस के 30 लाख 64 हजार 255 केस सामने आ चुके हैं। जबकि, 2 लाख 11 हजार 537 लोगों की मौत हो चुकी है और 9 लाख 22 हजार 387 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
कोरोना वायरस को रोकने के लिए अनेक देशों में लॉकडाउन जारी है। ताकि कोरोना वायरस को हराया जा सके। लेकिन लोगों के जहन में यह बात भी चल रही है कि इस खतरनाक वायरस से कब मुक्ति मिलेगी और कब लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म होगा? लोगों के इन सवलों के बीच कुछ राहत भरी खबर सामने आयी है जिसमें बताया गया है कि किस देश में कब कोरोना वायरस का खात्मा होगा। खबरों की मानें तो यह उम्मीद सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ड्रिवेन डाटा एनालिसिस के जरिए दी है।
शोधकर्ताओं का दावा- भारत में 26 जुलाई को पूरी तरह से खत्म होगा कोरोना वायरस
सिंगापुर के शोधकर्ताओं के मुताबिक, भारत में 26 जुलाई तक कोरोना वायरस का 100 प्रतिशत खात्मा हो जाएगा। वहीं विश्व में 9 दिसंबर तक कोरोना वायरस का 100 प्रतिशत खात्मा होगा। चलिए जानें हैं भारत समेत अन्य देशों में 100 प्रतिशत कोरोना वायरस का खात्मा कब तक हो पाएगा?
देश |
97 प्रतिशत केस खत्म |
99 प्रतिशत केस खत्म |
100 प्रतिशत केस खत्म |
भारत |
22 मई |
1 जून |
26 जुलाई |
अमेरिका |
12 मई |
24 मई |
27 अगस्त |
फ्रांस |
6 मई |
18 मई |
5 अगस्त |
इटली |
8 मई |
21 मई |
25 अगस्त |
स्पेन |
4 मई |
16 मई |
7 अगस्त |
यूके |
16 मई |
27 मई |
14 अगस्त |
दुनिया |
30 मई |
17 जून |
9 दिसंबर |