ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बुधवार को चक्रवाती तूफान अम्फान को लेकर बयान दिया है। पीके जेना का कहना है कि चक्रवाती तूफान अम्फान रादीप से 110 किलोमीटर दूर है और ये 18-19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 1 घंटे पहले पारादीप में 102 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी।
आज शाम को पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के पास लैंडफॉल की आशंका है। अगले 6 से 8 घंटे महत्वपूर्ण हैं। अब तक हम 1,37,000 से अधिक लोगों को शिफ्ट कर चुके हैं। अभी भी बालेश्वर और मयूरभंज ज़िलों में निकासी अभियान चलाया जा रहा हैं। बारिश और हवा को देखते हुए लोग खुद से हमारे शेल्टर में आ रहे हैं।
लाइव अपडेट..
आपको बता दें की अम्फान का कहर शुरू हो गया है। ओडिशा के केंद्रपाड़ा में बहुत तेज़ हवाएं चल रही हैं, आज शाम पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के पास चक्रवात अम्फान से लैंडफॉल होने की आशंका है।
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा में हाई टाइड और तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से से आज लैंडफॉल की उम्मीद है। वहीं ओडिशा में बालासोर ज़िले के चांदीपुर में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो रही है। चक्रवात अम्फान से आज भूस्खलन की आशंका है।
सुबह 6:30 बजे अत्यंत भयंकर चक्रवाती तूफान के रूप में केंद्रित था
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात अम्फान आज सुबह 8:30 बजे पारादीप, ओडिशा से लगभग 120 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में, सुंदरबन के पास दीघा (पश्चिम बंगाल) और हटिया द्वीप (बांग्लादेश) के बीच पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों को पार करने वाला है। दोपहर से लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू होगी। आईएमडी ने यह भी बताया कि बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी, पारादीप से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में चक्रवात अम्फान आज सुबह 6:30 बजे अत्यंत भयंकर चक्रवाती तूफान के रूप में केंद्रित था।