जगदलपुर। जगदलपुर में 4 गांजा तस्कर पकड़ा गए है। 28 लाख की कार होंडा सीआरवी में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। कार की डिग्गी में 70 किलो गांजा छिपा रखा था।
आपको बता दें की गांजे की खेप के साथ पकड़े गए चारों आरोपी मध्यप्रदेश के मण्डला जिले के रहने वाले है। कार को जप्त कर चारों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाई हो रही है। ओडिसा से सुकमा के रास्ते गांजा लाया जा रहा था। नगरनार थाना पुलिस की कार्यवाई में तस्कर पकड़ाए है।